Mahakaleshwar Temple: बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर हाल ही में मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भस्म आरती में भाग लिया। इस दौरान उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला — पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली भस्म आरती में शामिल होने के लिए निमरत कौर पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं। साथ ही वो आरती के दौरान भावुक हो गईं। माथे पर तिलक, शांत चेहरा और हाथ जोड़कर बाबा महाकाल की आराधना करती हुई अभिनेत्री ने सभी का दिल जीत लिया। भस्म आरती के दौरान जब बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार हुआ, तब अभिनेत्री की आंखों में भक्ति और श्रद्धा साफ झलक रही थी।