rcb bowler rajan kumar banned राजन कुमार के सैंपल में तीन प्रतिबंधित पदार्थ पाए गए. ड्रोस्टैनोलोन और मेटेनोलोन (दोनों एनाबॉलिक स्टेरॉयड, जो मांसपेशियों की वृद्धि और प्रदर्शन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं) और क्लोमीफीन, जो एक प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाली दवा है और पुरुष एथलीटों द्वारा टेस्टोस्टेरोन स्तर बहाल करने के लिए इसके दुरुपयोग के मामले सामने आते रहे हैं. मानक एंटी-डोपिंग प्रक्रिया के तहत, नतीजों की पुष्टि होते ही NADA ने तुरंत कार्रवाई की.