ब्रॉडर मार्केट लगभग सपाट रहे। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी, ऑयल एंड गैस और टेलीकॉम में 0.5 फीसदी से लेकर 1 फीसदी तक की गिरावट देखवे को मिली। हालांकि दूसरी ओर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और डिफेंस शेयरों के इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक उछल गए। FMCG इंडेक्स में भी 0.5 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली।