निकिता की बहन सरस्वती ने अमेरिका में भारतीय दूतावास को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि अर्जुन ने हत्या से कुछ दिन पहले ही निकिता के खाते से यह रकम निकाली थी। उन्होंने बैंक ट्रांजैक्शन से जुड़ी जानकारी भी अधिकारियों को सौंपी है। इस मामले में जांच अभी जारी है और एजेंसियां हत्या के साथ-साथ आर्थिक धोखाधड़ी के आरोपों की भी जांच कर रही हैं