वेनेज़ुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मडूरो को राजधानी कराकस से हिरासत में लिए जाने के विषय में 15 सदस्य देशों वाली सुरक्षा परिषद की सोमवार को न्यूयॉर्क में आपात बैठक हो रही है. इस घटना ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने एक ख़तरनाक चलन क़रार दिया है. इस बैठक का सीधा प्रसारण यहाँ उपलब्ध है.