बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से भारत में टी-20 विश्व कप के लिए टीम नहीं भेजने का फैसला किया, पीजीटीआई में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के खेलने पर भी सवाल उठे हैं. महान क्रिकेटर और पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव ने सोमवार को कहा कि भारत के पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है.