Sarfaraz Khan Injured: विजय हजारे ट्रॉफी में अगले ग्रुप मैच से पहले मुंबई को बड़ा झटका लगा है. भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान एक बार फिर चोटिल हो गए हैं. गोवा के खिलाफ शतक लगाने के बाद सरफराज खान महाराष्ट्र के खिलाफ नहीं खेले थे. अब इसकी पुष्टि हुई है कि वह चोटिल होने के चलते यह मुकाबला नहीं खेले थे. उनके टीम के अगले ग्रुप मैच में भी बाहर रहने की संभावना है.