(खबरें अब आसान भाषा में)
बॉलीवुड के दिग्गज अनुपम खेर का सफर एक नए मील के पत्थर पर पहुंच गया। उनकी 550वीं फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस सीक्वल में रवि किशन के साथ काम करने पर अनुपम ने खुलकर खुशी जताई, उन्हें ‘शानदार अभिनेता और नेक इंसान’ कहा।