Delhi Firing News | दिल्ली के रोहिणी से 2 दर्जन से ज्यादा गोलियां चलने की खबर आई है। 2 जनवरी को करीब 6 बजे के आसपास PS बेगमपुर में एक PCR कॉल आई जिसमें बताया गया कि तीन लड़के एक मोटरसाइकिल पर आए और अंधाधुंध गोलियां चलाईं और मौके से भाग गए। यह मामला रोहिणी के सेक्टर-24 इलाके का है। यह मामला फिरौती का बताया जा रहा है। गोली चलाने के बाद व्हाट्सएप पर मैसेज किया है कि अभी तो गाड़ी पर गोली चलाई है अगर पैसे नहीं दिए तो आगे गोली तेरे बीवी और बच्चों पर चलेगी।