Denver Construction Site Fire Accident | दक्षिण-पूर्व डेनवर में शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब निर्माणाधीन तीन मंज़िला अपार्टमेंट परिसर में भीषण आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, आग बुझाने के लिए 100 से अधिक फायरफाइटर्स को लगाया गया। डेनवर फायर डिपार्टमेंट के ऑपरेशंस डिविजन चीफ रॉबर्ट मर्फी ने बताया कि आग शुरू होने के दो घंटे बाद भी दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए थे।