Indore Water Crisis: मध्य प्रदेश के इंदौर में नगर निगम की ओर से सप्लाई किए गए दूषित पानी पीने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक नवजात शिशु और कम से कम छह महिलाएं शामिल हैं। पिछले हफ्ते इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में लगभग 2,800 लोग बीमार पड़ गए और 100 से ज्यादा लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया