सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 8 साल का एक नन्हा क्रिकेट जीनियस सबका दिल जीत रहा है. खास बात यह है कि वीडियो को देखकर लोग बच्चे को भारत का ब्रेट ली कह रहे हैं. वीडियो में बच्चा न सिर्फ गेंदबाजी की बेहतरीन ऐक्शन दिखाता है, बल्कि उसकी लाइन-लेंथ और रफ्तार देख लोग हैरान रह गए. इतनी कम उम्र में इतना आत्मविश्वास और कंट्रोल बहुत कम देखने को मिलता है. यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आग की तरह फैल रहा है.