Dhurandhar : कविंदर गुप्ता ने लद्दाख में बॉलीवुड फिल्म धुरंधर को टैक्स-फ्री घोषित कर दिया है। यह फिल्म लद्दाख में बड़े पैमाने पर शूट की गई है और इसके जरिए वहां की खूबसूरत वादियों और नज़ारों को दिखाया गया है। इस फैसले को फिल्म निर्माताओं के लिए मजबूत समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है। इससे लद्दाख को फिल्म शूटिंग और पर्यटन के लिए एक पसंदीदा जगह बनाने की कोशिश को भी बढ़ावा मिलेगा