जालोर के कानीवाड़ा गांव के युवा निशानेबाज राघवेन्द्र सिंह चौहान ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है. भोपाल में आयोजित 68वीं नेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 606 अंक लेकर उन्होंने क्वालिफाई स्कोर हासिल किया. जयपुर में बीए फाइनल ईयर के छात्र राघवेन्द्र पिछले एक साल से कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं.