UP By-Election: फूलपुर विधानसभा सीट के लिए होने जा रहे उप चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी के खिलाफ गंगानगर के सराय इनायत थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
डीसीपी (गंगानगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने सोमवार को बताया कि सपा उम्मीदवार मुजतबा सिद्दीकी ने एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कथित तौर पर वर्ग विशेष के व्यक्तियों के लिए जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया।
बसपा नेता की शिकायत पर एससी/एसटी अधिनियम के तहत केस दर्ज
उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र इकाई अध्यक्ष राजकुमार गौतम की तहरीर पर सराय इनायत थाने में सिद्दीकी के खिलाफ रविवार को एससी/एसटी अधिनियम और बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
अनजाने में कोई गलती हो गई हो तो मैं क्षमा मांगता हूं- मुजतबा सिद्दीकी
मुजतबा सिद्दीकी दो बार सोरांव से और एक बार प्रतापपुर से विधायक रहे हैं। आगामी उप चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सिद्दीकी को ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है।
इसे भी पढ़ें: ‘जल्द लागू हो NRC’, मुसलमानों की आबादी को लेकर ओवैसी पर गिरिराज का हमला