भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू हो रही है, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में वापसी करते नजर आएंगे। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की पॉपुलैरिटी का सही इस्तेमाल होना चाहिए, क्योंकि इन दोनों के सिर्फ वनडे खेलने से इस फॉर्मेट में दर्शकों की दिलचस्पी दोबारा बढ़ी है