(खबरें अब आसान भाषा में)
अब रद्द हो चुकी खरीद योजना 16 अक्टूबर 2025 को जारी की गई थी। इसमें नामी कंपनियों से सात BMW 3 सीरीज 330Li गाड़ियों की सप्लाई के लिए बोली मांगी गई थी। ये कारें लोकपाल के चेयरपर्सन और छह सदस्यों को अलग-अलग दी जानी थीं। लोकपाल की अगुवाई पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस एएम खानविलकर कर रहे हैं