Lionel Messi GOAT Tour LIVE: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर और वर्ल्ड चैंपियन लियोनेल मेसी GOAT टूर 2025 के तहत भारत पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट के बाद फैंस ने उनका साल्ट लेक स्टेडियम में भी जबरदस्त स्वागत किया. हालांकि, उनके स्टेडियम से निकलने के बाद फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई और मेसी से न मिलने का गुस्सा बवाल करके निकाला. फैंस स्टेडयम में आ गए, जहां कुर्सियां तोड़ीं, बोतलें फेंकी.