IndiGo vs Air India: एयर इंडिया और इंडिगो के कैप्टनों को दूसरी एयरलाइंस से फोन आ रहे है, जिनमें उन्हें 50 लाख रुपये तक के बोनस का ऑफर दिया जा रहा है। इससे पहले भी इंडिगो ने अनुभवी पायलटों को अपने साथ जुड़ने के लिए 15 से 25 लाख रुपये का बोनस दिया था ताकि वे अपनी पुरानी कंपनी का ‘बॉन्ड’ चुका सकें। अब यह राशि दोगुनी हो चुकी है।