कोलकाता की क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) चेन ‘वाओ मोमो फूड्स (Wow Momo Foods) में जाने-माने निवेशक मधुसूदन केला ने 75 करोड़ रुपये का निवेश किया है। मधुसूदन केला, एसेट मैनेजमेंट कंपनी सिंगुलैरिटी AMC के फाउंडर हैं। ‘वाओ मोमो फूड्स’ ने एक बयान में कहा कि इस नए निवेश से कंपनी के विस्तार और ग्रोथ को रफ्तार देने में मदद मिलेगी