अभिषेक बनर्जी ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि SIR के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल की मतदाता सूची से वैध मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा, “हम SIR के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। जनता के वोट के अधिकार से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा