Mysuru Blast: कर्नाटक के मैसूरु में गुरुवार (25 दिसंबर) को बड़ा हादसा हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक मैसूरु में अंबा विलास पैलेस के पास गुब्बारे भरने के लिए इस्तेमाल हो रहे गैस सिलेंडर में धमाका होने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि इस ब्लास्ट में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच जारी है