TMMTMTTM Advance Booking: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तू मेरी, मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ इस क्रिसमस पर रिलीज होने जा रही है और इसके लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है और अनुमान है कि यह फिल्म अपने ओपनिंग डे पर लगभग 3.45 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।