Bahubali OTT Release: भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक, ‘बाहुबली’ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट आई है। इस बार यह महाकाव्य गाथा ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर क्रिसमस के मौके पर स्ट्रीम हो रही है। एस.एस. राजामौली के निर्देशन और प्रभास के दमदार अभिनय से सजी यह फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुकी है, और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसका फिर से दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।