(खबरें अब आसान भाषा में)
लंदन में रहने वाले एक भारतीय दंपति ने कुछ ऐसा कारनामा किया है, जिसकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है। डेस्टिनेशन वेडिंग के क्रेज में इस भारतीय जोड़े ने एक ऐसी गैर-पारंपरिक जगह का चुनाव किया कि अब वो इतिहास बन गया है। इन्होंने मिस्र में गीजा के पिरामिडों के बीच शादी के सात फेरे लिए हैं।