Dadri Lynching Case: दादरी में मोहम्मद अखलाक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ा झटका लगा है। गौतम बुद्ध नगर जिले के सूरजपुर की एक फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने मंगलवार (23 दिसंबर) को मामले में आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने वाली यूपी सरकार की याचिका को खारिज कर दिया है। यानी अब आरोपियों के खिलाफ केस जारी रहेगा