Bangladesh Violence: दोनों पक्षों की ओर से वीजा सर्विस रोकने के चलते विश्लेषकों का मानना है कि द्विपक्षीय संबंधों का जल्द सामान्य होना मुश्किल हो सकता है। भले ही वीजा सर्विस बंद करने का फैसला अस्थायी हो सकता है, लेकिन यह इस बात का भी संकेत देता है कि दोनों देशों के बीच संबंध कितने नाजुक मोड़ पर हैं