Air India: डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि तय स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के अनुसार फ्लाइट क्रू ने एहतियात के तौर पर इंजन नंबर-2 को बंद किया और विमान को दिल्ली वापस लाने का फैसला किया। विमान की लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित रही, सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सामान्य तरीके से नीचे उतर गए और इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है