IGI Airport Travel Advisory: दिल्ली एयरपोर्ट की ट्रैवल एडवाइजरी में सोमवार को पुष्टि की गई कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी के बावजूद सभी उड़ानें सुचारू रूप से चल रही हैं। एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह दी कि वे फ्लाइट से जुड़ी जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।