PM Modi Visit Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार(21) को असम के डिब्रूगढ़ में रैली में कहा कि कांग्रेस वोटर लिस्ट में संशोधन का विरोध कर रही है क्योंकि उसका एकमात्र उद्देश्य सत्ता हथियाना है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त है और असम में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को बसने की अनुमति दे रही है