H-1B Visa Delays: दिसंबर से फरवरी के बीच भारत आए हजारों प्रोफेशनल्स की अपॉइंटमेंट अचानक रद्द कर दी गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कई मामलों में नई तारीखें मध्य-2026 या 2027 तक खिसका दी गई हैं। ये वे लोग हैं जो सालों से अमेरिका में रह रहे हैं और वहां अपना घर-परिवार बसा चुके हैं। लंबे समय तक ऑफिस से दूर रहने के कारण उन्हें अपनी जॉब खोने का डर सता रहा है