पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास पूरे कार्यक्रम के दौरान लियोनेल मेसी के काफी पास दिखाई दिए। सामने आई तस्वीरों में उन्हें फुटबॉलर की कमर पकड़े हुए भी देखा गया। अरूप बिस्वास पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर अपने रिश्तेदारों और निजी जान-पहचान वालों को मेसी के पास जाने की अनुमति दी। जैसे-जैसे इस मामले में आलोचना बढ़ी, उन्होंने जांच पूरी होने तक खेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया