पटना के सिविल सर्जन अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि नुसरत परवीन शनिवार शाम 7 बजे तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उस दिन जॉइन करने का समय खत्म हो चुका था। उन्होंने यह भी बताया कि डॉक्टरों के जॉइन करने की आखिरी तारीख अब 20 दिसंबर के बाद बढ़ा दी गई है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि नुसरत परवीन सोमवार को ड्यूटी जॉइन करती हैं या नहीं