नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन दुर्घटना का शिकार सुबह करीब 2.17 बजे हुई। सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मिजोरम के सैरांग (आइजोल के पास) को आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) से जोड़ती है। दुर्घटनास्थल गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर स्थित है। घटना के बाद, राहत ट्रेनें और रेलवे अधिकारी बचाव अभियान शुरू करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे