नई दिल्ली में आयोजित, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दूसरे वैश्विक पारम्परिक चिकित्सा शिखर सम्मेलन का समापन शुक्रवार को दिल्ली घोषणापत्र के साथ हुआ है. इसके तहत, दुनिया भर के देशों ने सुरक्षित, प्रभावी एवं साक्ष्य-आधारित पारम्परिक चिकित्सा को स्वास्थ्य प्रणालियों की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए एक साझा दिशा और रोडमैप तय किए हैं.