3 Idiots Sequel Release: बॉलीवुड की कल्ट फिल्म ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल तैयार हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका टाइटल फिलहाल ‘4 इडियट्स’ रखा गया है। आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर अपने किरदारों को दोबारा निभाने वाले हैं, जबकि मेकर्स एक नए ए-लिस्ट स्टार को चौथे ‘इडियट’ के रूप में जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।