यह बयान ऐसे समय में आया है, जब यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि वॉशिंगटन इस मिशन में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद पर दबाव बना रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंद्राबी ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि इंटरनेशनल स्टेबिलाइजेशन फोर्स (ISF) में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है