(खबरें अब आसान भाषा में)
Yamuna Expressway accident: मथुरा में मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई कई वाहनों की टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। बुधवार को अधिकारियों ने बताया, इनमें से अब तक केवल 5 मृतकों की ही पहचान हो पाई है, क्योंकि अधिकतर शव बुरी तरह जल चुके थे और उनकी पहचान करना मुश्किल था।