Delhi NCR Pollution: आज सुबह राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 411 दर्ज किया गया है, जो ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में आता है। दिल्ली के कई इलाकों में हालात और भी खराब हैं, जहां हवा दम घोंटने वाली बन गई है। प्रदूषण के साथ-साथ घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में आई भारी कमी ने दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन को बुरी तरह प्रभावित किया है