Share Market Today: भारतीय शेयर बााजरों में सोमवार 15 दिसंबर को शुरुआती गिरावट के बाद अच्छी रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपनी शुरुआत कारोबार में दिखी गिरावट का अधिकतर हिस्सा रिकवर कर लिया। चुनिंदा सेक्टरों में निचले स्तर पर खरीदारी, अमेरिकी बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत और FMCG शेयरों में लौटती खरीदारी से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।