ग़ाज़ा पट्टी में भारी बारिश की वजह से विस्थापन शिविरों में पहले से ही गम्भीर परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को अब जलभराव से भी जूझना पड़ रहा है. जबाल्या व ग़ाज़ा सिटी में अनेक इमारतों के ध्वस्त होने की घटनाएँ हुई हैं, जिनमें बच्चों समेत अनेक लोग हताहत हुए हैं. इस बीच, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने क़ाबिज़ पश्चिमी तट में इसराइली बस्तियों के निवासियों के लिए एक तथाकथित सड़क बनाए जाने की ख़बरों पर चिन्ता जताई है.