कोलकाता में लियोनेल मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी को लेकर पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार ने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि फैंस इस बात से नाराज़ और बेचैन थे कि मेसी मैदान में खेलने नहीं वाले थे। कार्यक्रम की योजना यह थी कि मेसी आएंगे, फैंस को हाथ हिलाकर अभिवादन करेंगे, कुछ लोगों से मुलाकात करेंगे और फिर वापस चले जाएंगे