Overdraft Vs Personal Loan: इमरजेंसी में ओवरड्राफ्ट (OD) लचीलापन देता है यह आपके बैंक अकाउंट से जुड़ी क्रेडिट लाइन है जहां सिर्फ इस्तेमाल की गई रकम पर ही ब्याज लगता है, कोई फिक्स्ड EMI का बोझ नहीं पड़ता। बड़े और प्लान्ड खर्चों जैसे घर की मरम्मत या शादी के लिए पर्सनल लोन बेहतर विकल्प है, क्योंकि यह एकमुश्त रकम देता है और समय पर EMI चुकाने से क्रेडिट स्कोर मजबूत होता है।