विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण पर केन्द्रित एक महीने का अभियान शुरू किया है. भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर, दिल्ली के एक मैट्रो स्टेशन पर आरम्भ किए गए इस कार्यक्रम में “स्वस्थ महिला यानि स्वस्थ राष्ट्र, #क्योंकि वो अहम है” (“Healthy Women = Healthy Nations, #BcozSheMatters”) सन्देश से सजे एक विशेष मैट्रो डिब्बे को रवाना किया गया.