(खबरें अब आसान भाषा में)
Karnataka Hate Speech Bill 2025: कर्नाटक सरकार ने बुधवार को ‘कर्नाटक हेट स्पीच और हेट क्राइम (प्रिवेंशन) बिल 2025’ पेश किया, जिसमें अपराधियों के लिए 10 वर्ष तक की कैद और 1 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रस्ताव है। इसमें अपराध की गंभीरता के आधार पर पीड़ितों को मुआवजा देने का भी प्रावधान है।