भारत और दुनिया भर में बसे लाखो-करोड़ों लोगों के लिए दीपावली की रौशनी अब और भी ख़ास हो गई है. यूनेस्को ने, नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल क़िले में हुई बैठक में, दीपावली को ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची’ में शामिल करने की घोषणा की है. यह निर्णय अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर (ICH) की सुरक्षा के लिए अन्तर-सरकारी समिति के 20वें सत्र के दौरान लिया गया.