कटक टी20 में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं. टीम इंडिया गुरुवार को मुल्लांपुर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है. पांच मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है. पहले टी20 में गिल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा जबकि संजू सैमसन को बेंच पर बैठना पड़ा था. हार्दिक पंड्या ने भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी कर टीम को सम्मानजनक टोटल पर पहुंचाया था.