Mathura road accidents: मथुरा में रविवार रात से 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर जा रहे तीन दोस्तों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। शाहजहांपुर के रहने वाले सौरभ वर्मा, निकुंज गुप्ता, और राजा भारद्वाज मंदिर जा रहे थे, तभी रात करीब 1 बजे सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।