एयरलाइन ने कहा कि उसका नेटवर्क अब पूरी तरह सामान्य हो गया है। सोमवार के शेड्यूल में जिन फ्लाइट्स को रद्द करना था, उनकी जानकारी एक दिन पहले ही यात्रियों को दे दी गई थी ताकि वे तैयारी कर सकें। इंडिगो ने बताया कि अब तक 827 करोड़ रुपये के रिफंड दिए जा चुके हैं और बाकी रद्द फ्लाइट्स के रिफंड 15 दिसंबर तक प्रोसेस कर दिए जाएंगे