(खबरें अब आसान भाषा में)
IndiGo flights: दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से सोमवार को कहा गया कि इंडिगो की उड़ानों में देरी जारी रह सकती है और यात्रियों को सलाह दी कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए एयरपोर्ट पर जाने से पहले उड़ान की स्थिति की जांच कर लें। ANI के मुताबिक, रविवार को इंडिगो की कम से कम 400 उड़ानें रद्द कर दी गईं।